अलीगढ़ में DM के आदेश के बाद कब्र से निकाला गया युवती का शव, हत्या की आशंका

 Edited by : Pratik Sahu

Aligarh- India TV Hindi
कब्र से निकाला गया युवती का शव, भारी फोर्स रही तैनात


यूपी के अलीगढ़ में एक युवती का शव कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हत्या की आशंका के चलते डीएम के आदेश पर ये कार्रवाई हुई।


अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां डीएम के आदेश के बाद एक युवती के शव को कब्र से बाहर निकाल लिया गया। युवती की हत्या की आशंका के चलते ये फैसला लिया गया।

क्या है पूरा मामला?

अलीगढ़ के थाना देहली गेट इलाके के शाहजमाल क्षेत्र में एक युवती की हत्या के बाद उसके शव को कब्रिस्तान में दफनाने की आशंका जताई जा रही है। परिवार के सदस्यों ने युवती के शव को कब्र में दफनाया था, लेकिन समाजसेवी की शिकायत के बाद डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ और पुलिस की मौजूदगी में कब्र से शव को बाहर निकाला गया। उसके बाद युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मामले की गहराई से जांच हो सके और दोषियों को सजा दिलाई जा सके।

सीओ का सामने आया बयान

सीओ संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि थाना रोरावर क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एक युवती का देहांत हो जाने पर परिजन द्वारा उसका दाह संस्कार किया गया था, एक व्यक्ति द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि उक्त युवती की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, जिस कारण आज उक्त युवती का शव श्रीमान जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार कब्र से नियमानुसार निकलवाकर वीडियोग्राफी कराकर पीएम हेतु मोर्चरी भेजा गया, पूर्ण कार्यवाही के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा मृतका के पिता व शिकायतकर्ता मौजूद रहे । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई।

इससे पहले यूपी के अम्बेडकरनगर में भी पुलिस ने कब्र खोदकर महिला का शव निकाला था। दरअसल बेटे ने इस मामले में पिता पर हत्या का आरोप लगाया था, जिसके बाद मजिस्ट्रेट की निगरानी में पुलिस ने कब्र खोदकर महिला का शव निकला था और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

दिसंबर 2025 में यूपी के सहारनपुर में भी प्रशासन के आदेश पर करीब 6 महीने पहले दफनाए गए एक व्यक्ति का शव कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। मृतक के भाई सरफराज ने आरोप लगाया था कि मृतक की पत्नी ने ही हत्या का षड्यंत्र रचा था और इसे सामान्य मौत बताकर जल्दी दफन करवा दिया। इसके बाद एसडीएम के आदेश पर कब्र खोदकर शव निकाला गया था। 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए