Live: संसद में दूर हुआ गतिरोध, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार हो गई तैयार

 Edited by : Pratik Sahu

लोकसभा में बोलेंगे अमित शाह- India TV Hindi
लोकसभा में बोलेंगे अमित शाह


संसद में हंगामा थोड़ा थमा है और अब दो बजे के बाद लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई है। छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर के मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए सरकार तैयार हो गई है।


संसद के मानसून सत्र 20 जुलाई को शुरू हुआ था और 13 अगस्त तक चलेगा। आज सत्र का 17वां दिन है और पिछले 16 दिनों से विपक्ष के लगातार हंगामे की वजह से कई दिन प्रश्नकाल पूरा नहीं हो पाया और सदन बार बार स्थगित होता रहा। आज भी सुबह जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया और इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा दोनों की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। मानसून सत्र के अब सिर्फ दो तीन दिन ही बचे हैं, इसलिए आज का दिन काफी अहम माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक लोकसभा की कार्यवाही दो बजे के बाद शुरू हुई है।

Advertisement


लोकसभा ने आज केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 पारित किया, जिसके तहत राज्य का नाम बदलकर 'केरलम' करने का प्रस्ताव है।

सरकार विपक्ष को जवाब देने के लिए तैयार
मिली जानकारी के मुताबिक संसद में FCRA बिल को लेकर विपक्षी दलों में ही मतभेद सामने आया है, जिसमें कांग्रेस इस बिल को वापस लेने की मांग कर रही है, जबकि टीएमसी, डीएमके और बीजद इसे JPC को भेजने के पक्ष में दिख रहे हैं। विपक्ष की मांग मानते हुए सरकार पहले छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर चर्चा कराने और उसके बाद गृह मंत्री अमित शाह के जवाब के लिए तैयार हो गई है। इसके बाद राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर भी चर्चा के लिए भी सरकार तैयार है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए