आतंकी हाफिज सईद को लेकर NIA के पूर्व DG वाईसी मोदी ने बताई चौंकाने वाली बातें, जानें क्या-क्या कहा

 Edited by : Pratik Sahu

NIA DG- India TV Hindi
NIA के पूर्व DG वाईसी मोदी ने हाफिज सईद के बारे में तमाम बातें बताईं


NIA के पूर्व डीजी वाईसी मोदी ने आतंकी हाफिज सईद को लेकर तमाम बातें बताई हैं। उन्होंने ये भी बताया है कि आतंकी हाफिज का सुरक्षा घेरा बेहद मजबूत है।


नई दिल्ली: NIA के पूर्व डीजी वाईसी मोदी ने इंटरव्यू के दौरान बताया है कि कुख्यात आतंकी हाफिज सईद किसकी पनाह में है। वाईसी मोदी ने बताया, "हाफिज सईद पाकिस्तानी आईएसआई और पाकिस्तानी सरकार की पनाह में है।"

वाईसी मोदी ने और क्या बताया?

वाईसी मोदी ने कहा, "हाफिज सईद कहने के तो प्रिवेंटिव कस्टडी में है लेकिन उसके बावजूद भी वो सब जगह जाता है। Z plus सिक्योरिटी से भी बड़ी सिक्योरिटी जो होती है, उसका सुरक्षा घेरा उसके पास है क्योंकि उसको पता है कि उसके दुश्मन बहुत हैं।"

वाईसी मोदी ने कहा, "अमेरिका का अपना बॉनाफाइड इन्टेंशन है, जिसकी वजह से अमेरिका जानते हुए भी कुछ नहीं करता, हालांकि वो अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी है। हाफिज सईद 26/11 का मास्टरमाइंड है और साजिद जट्ट यानी पहलगांव आतंकी हमले का जो मास्टरमाइंड है, उसको भी डायरेक्शन देने वाला है।"

हाफिज के सुरक्षा घेर में आतंकियों के साथ रेंजर्स भी शामिल: वाईसी मोदी

वाईसी मोदी ने कहा, "हाफिज सईद को पूरी तरह से पाक सरकार की सरपरस्ती है क्योंकि सरकारी लोग उससे लगातार मिलते हैं और उसके जो काम हैं, वो सब भी करते हैं, यहां तक कि जो सुरक्षा घेरा है, उसमें आतंकियों के साथ रेंजर्स एक साथ सिक्योरिटी कवर देते हैं। जो तस्वीरें आई हैं, वो बहावलपुर की और साथ में मुरीदके की हैं। इसमें बिल्कुल क्लीयर है कि मुरीदके और बहावलपुर में एक बार फिर से कैंप स्थापित हो गया है, जहां पर ऑपरेशन संध्या के दौरान गोले पड़े थे, उन्हीं जगहों को अपने फ्रंट फेस ऑर्गनाइजेशन और साथ में पाकिस्तानी सरकार ने मिलकर उनको पैसे दिए और उनसे वो पूरी तैयारी करवाई।"

वाईसी मोदी ने कहा, "इसके साथ-साथ उनका स्ट्रक्चर बनाया और अब वो एक बार फिर से मर्कज बनकर तैयार हो गया है। ये साबित करता है कि पाकिस्तान आतंकियों का देश है और इसीलिए अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर हम बार-बार उसे बता रहे हैं। पाकिस्तान को पहले भी 26/11 के बाद डोजियर हाफिज सईद का सौंपा गया था, जिसमें हाफिज सईद, उसका परिवार, साथ में मौलाना मसूद अजहर और उसका परिवार, इन सभी की डिटेल मौजूद थी, लेकिन उसके बावजूद भी उसने कुछ नहीं किया। इसलिए एनआईए और मुंबई पुलिस ने पूरी इन्वेस्टिगेशन कंप्लीट करने के बाद इंडिविजुअल चार्जशीट भी हाफिज सईद के लिए डाली है और जो प्रोसिजर है, उसके तहत अब ये पूरी की पूरी जानकारी गृह मंत्रालय को औपचारिक तौर पर देने के साथ एक्सटर्नल अफेयर मिनिस्ट्री को दी जाएगी और एक्सटर्नल अफेयर मिनिस्ट्री पाकिस्तान की एक्सटर्नल अफेयर मिनिस्ट्री के जरिए सम्मन देगी। ये महज पूरा एक सीक्वेंस है, जिसे करना अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर बहुत जरूरी है ताकि पाकिस्तान को पूरी तरह से एक्सपोज किया जाए।"

इससे पहले हाफिज तब चर्चा में आया था, जब पहलगाम टेरर अटैक में हाफिज सईद को भी आरोपी बनाया गया था और NIA ने चार्जशीट में उसका नाम शामिल किया था।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए