दिल्ली में 11 सितंबर को केंद्र सरकार के सभी कार्यालय रहेंगे बंद, सामने आई वजह

 Edited by : Pratik Sahu

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर


दिल्ली में 11 सितंबर को केंद्र सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। दरअसल, दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स बिजनेस फोरम और 18वां ब्रिक्स लीडर्स समिट होने वाला है। असुविधा से बचने के लिए ये फैसला किया गया है।


नई दिल्लीः दिल्ली में 11 सितंबर को केंद्र सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। इसको लेकर आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। केंद्र की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स बिजनेस फोरम और 18वां ब्रिक्स लीडर्स समिट 11-13 सितंबर को होने वाला है। इस समिट में लगभग तीस ब्रिक्स सदस्य और सहयोगी देशों के नेता, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख और भारत सहित ब्रिक्स देशों के व्यापारिक प्रतिनिधि शामिल होंगे।

इस वजह से लिया गया फैसला

इस कार्यक्रम के महत्व और इससे जुड़ी व्यापक लॉजिस्टिकल व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए और आम जनता को होने वाली असुविधा को कम करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है कि दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार के कार्यालय शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को बंद रहेंगे। 12 और 13 सितंबर 2026 को क्रमशः शनिवार और रविवार है। इस लिहाज से केंद्र सरकार के कार्यालय तीन दिन बंद रहेंगे।

भारत करेगा मेजबानी

बता दें कि इस समय भारत ब्रिक्स का अध्यक्ष है। इस साल अध्यक्ष होने के नाते भारत नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करेगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स के सदस्य और सहयोगी देशों के नेताओं के साथ-साथ आउटरीच के लिए आमंत्रित लोग भी शामिल होंगे। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का विषय 'लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण' है। ब्रिक्स के संस्थापक सदस्य के तौर पर, भारत ने पहले 2012, 2016 और 2021 में इसकी अध्यक्षता की है। भारत ने 1 जनवरी, 2026 को चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली। ब्रिक्स इस साल अपनी 20वीं वर्षगांठ मना रहा है।

10 होटलों में ठहरेंगे डेलीगेट्स

ब्रिक्स समिट में शामिल होने वाले डेलीगेट्स के ठहरने के लिए लुटियंस दिल्ली के 10 होटलों को चुना गया है। इन होटलों में ताज होटल, मौर्य शेरेटन, ली मेरिडियन, क्लेरिजेस होटल, अशोक होटल, सम्राट होटल, लीला होटल, जनपथ होटल, शांगरी-ला और ताज मान सिंह होटल शामिल हैं। समिट से पहले मुख्य सड़कों और सार्वजनिक जगहों पर तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। इनमें सफ़ाई, हरियाली, लाइटिंग और सिविक इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इस प्लान में 41 मुख्य सड़कों को 14 सर्कल में बांटा गया है। साथ ही, खास सजावट और इलेक्ट्रिक लाइटिंग के लिए 23 फूलों वाले फव्वारे, 15 फूलों वाले बोर्ड और 17 गोल चक्कर (roundabouts) शामिल हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए