सैन्य अभ्यास के दौरान अचानक फट गया बांग्लादेश का 'मेड इन चाइना' टैंक, 2 सैनिकों की दर्दनाक मौत, देखें Video

 Edited by : Pratik Sahu

Bangladesh chinese tank blast- India TV Hindi
बांग्लादेश का चाइनीज टैंक फटा।


बांग्लादेश सेना का चीनी टैंक अभ्यास के दौरान फट गया है। इस हादसे में दर्दनाक तरीके से दो जवानों की मौत हो गई है। इस दर्दनाक हादसे का वीडियो सामने आया है। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में।


चीन में बने टैंकों का इस्तेमाल करना बांग्लादेश को काफी भारी पड़ गया है। बांग्लादेश की सेना जिस चीनी टैंक का इस्तेमाल कर रही थी वह अभ्यास के दौरान अचानक से फट गया। चीनी टैंक फटने से दो जवानों की दर्दनाक मौत हो गई है। जवान टैंक के अंदर फायरिंग का अभ्यास कर रहे थे। तभी अचानक से उसमें ब्लास्ट हो गया। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर से चीन में बने सैन्य हथियारों की क्वालिटी और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कैसे हुआ ये हादसा?

सामने आई जानकारी के अनुसार, ये हादसा बुधवार को बांग्लादेश के चट्टोग्राम के हथाजारी में फील्ड फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान हुआ। जिस टैंक में ब्लास्ट हुआ उसकी पहचान चीन में बने 'टाइप 59' टैंक के तौर पर की गई है। सैन्य अभ्यास के दौरान बांग्लादेशी सेना का चीनी टैंक गोला दागते ही आग के गोले में तब्दील हो गया। बैरल के अंदर ही गोला फटने से हुए भीषण धमाके में दो बांग्लादेशी जवानों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि एक सैन्य अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

दर्दनाक वीडियो आया सामने

बांग्लादेश के चट्टोग्राम में हुए इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है जिसके बाद से ये घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में दिखा है कि जवानों ने जैसे ही निशाना साधकर चीनी मूल के टैंक का ट्रिगर दबाया, पूरा बख्तरबंद लोहा एक खौफनाक आग के गोले में बदल गय। ये किसी दुश्मन का वार नहीं था। कोई मिसाइल हमला नहीं था। लो-क्वालिटी बैरल और घटिया सेफ्टी स्टैंडर्ड के चलते गोला बाहर निकलने के बजाय टैंक के अंदर ही ब्लास्ट हो गया। इस जोरदार धमाके ने दो जांबाज सैनिकों को संभलने तक का मौका नहीं दिया और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बता दें कि ये हादसा ऐसे समय में सामने आया है जब बांग्लादेश ने पाकिस्तान, तुर्की और सऊदी अरब के 'डिफेंस पैक्ट' में शामिल होने में रुचि दिखाई है।

घायल अफसर को मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया

बांग्लादेश की सेना के ISPR की ओर बताया गया है कि टैंक में हुए धमाके के कारण का पता लगाने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। हादसे की असल वजह अब तक पता नहीं चल पाई है। वजह का पता लगाने के लिए काम किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, टैंक में हुए ब्लास्ट की घटना में घायल हुए अफसर को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके ढाका के कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल (CMH) ले जाया गया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए