दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह, 61 टीमों की ताबड़तोड़ छापेमारी में 81 भगौड़े क्रिमिनल अरेस्ट

 Edited by : Pratik Sahu

वेस्ट डिस्ट्रिक्ट अतिरिक्त DCP अभिषेक गुप्ता- India TV Hindi
वेस्ट डिस्ट्रिक्ट अतिरिक्त DCP अभिषेक गुप्ता


दिल्ली पुलिस के वेस्ट डिस्ट्रिक्ट द्वारा 5-6 सितंबर के बीच 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' नाम से 48 घंटे का एक विशेष अभियान चलाया गया। जिसके तहत 81 भगौड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, वहीं रोहिणी में एनकाउंटर के बाद हिमांशु भाऊ गैंग के 3 शार्पशूटरों की भी गिरफ्तार करने में सफलता मिली।


दिल्ली पुलिस ने अपराधियों और भगौड़ों के खिलाफ दोहरा बड़ा एक्शन लिया है। एक तरफ वेस्ट जिले में जहां 48 घंटे के खास अभियान 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत 81 भगौड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया गया तो वहीं रोहिणी में एनकाउंटर के बाद हिमांशु भाऊ गैंग के 3 शार्पशूटरों को भी पकड़ लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि दिल्ली पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत 175 मामलों में से 81 अपराधियों को गिरफ्तार किया और 161 अन्य की स्थिति की जांच-पड़ताल की। ​​ANI से बात करते हुए, वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के एडिशनल DCP अभिषेक गुप्ता ने बताया कि इस अभियान का खास मकसद भगोड़े घोषित अपराधियों को पकड़ना था, जिसमें आरोपियों का पता लगाने, उनकी जांच-पड़ताल करने और उन्हें गिरफ्तार करने पर ध्यान दिया गया। 

48 घंटे चला ये अभियान

दिल्ली पुलिस ने बताया कि फरार और घोषित अपराधियों को पकड़ने के लिए 5 और 6 सितंबर के बीच 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' नाम से जो 48 घंटे का एक खास अभियान चलाया गया, उसमें राष्ट्रीय राजधानी से बाहर भी कार्रवाई की गई। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (वेस्ट दिल्ली) की अगुवाई में, पुलिस की 61 टीमों ने कई जगहों पर एक साथ ऑपरेशन चलाया। इसअभियान के दौरान, कुल 149 घोषित अपराधियों का पता लगाया गया, जिनमें से 49 पहले से ही न्यायिक हिरासत में पाए गए, जबकि 19 अन्य की मौत हो चुकी थी। इस अभियान के तहत कुल 175 आपराधिक मामलों को सुलझाया गया।

हिमांशु भाऊ गैंग के सदस्य गिरफ्तार

इस बीच, एक अलग घटना में, पुलिस ने 9 सितंबर को जानकारी दी कि नरेला में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के सिलसिले में हिमांशु भाऊ गैंग के तीन कथित सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया। DCP रोहिणी शशांक जायसवाल ने बताया कि 50,000 रुपये के इनाम वाले दो वांछित आरोपी कथित तौर पर अपराध करने के लिए उस इलाके से गुजर रहे थे, तभी पुलिस को उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और उन्हें चुनौती दी, जिसके जवाब में आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी की। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। गोलीबारी के दौरान आरोपियों ने करीब 11 से 12 राउंड गोलियां चलाईं, जबकि पुलिस ने छह राउंड गोलियां चलाईं। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस द्वारा 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। (रिपोर्ट - ANI)



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए