पीएम मोदी के जन्मदिन पर त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब ने किया रक्तदान, अगरतला में महा रक्तदान शिविर का आयोजन

 Edited by : Pratik Sahu

पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब - India TV Hindi
पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत गुरुवार को अगरतला के प्रज्ञा भवन में एक बड़ा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और वेस्ट त्रिपुरा के सांसद बिप्लब कुमार देब ने रक्तदान किया।


नई दिल्ली/अगरतला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत अगरतला में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने पहुंचकर स्वयं रक्तदान किया और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। 

इस अवसर पर बिप्लब कुमार देब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ता सेवा और समर्पण के पर्व के रूप में मना रहे हैं। रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में इसका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी दाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह प्रयास समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना का उदाहरण है।

बिप्लब देब ने की पीएम मोदी की तारीफ

बिप्लब देब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विकास और प्रगति के नए दौर से गुजर रहा है। देश की अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढांचे, डिजिटल तकनीक, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए अवसरों के क्षेत्र में लगातार काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।

रक्त दान करने का प्रमाण पत्र लेते बिप्लब देब
Image Source : INDIA TVरक्त दान करने का प्रमाण पत्र लेते बिप्लब देब

देब ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास को जनभागीदारी से जोड़ते हुए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना को आगे बढ़ाया है। आज देश आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से मजबूत हो रहा है।

यहां देखें वीडियो

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी किया रक्तदान

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित सेवा गतिविधियां केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति निरंतर सेवा की भावना को मजबूत करने का माध्यम हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से भी सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए