नितिन नबीन ने PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, विपक्ष पर कसा तंज, जानें क्या कहा
Edited by : Pratik Sahu

भाजपा के अध्यक्ष नितिन नबीन ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर तंज कसा और कहा, प्रधानमंत्री ने भारत की विरासत को आगे बढ़ाया और विपक्ष राजनीति में लगा रहा।
नितिन नबीन ने विपक्ष पर बोला हमला
इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान BJP नेता नितिन नवीन ने कहा कि जब भारत BRICS समिट में अपनी छाप छोड़ रहा था, तब विपक्ष सिर्फ़ मेन्यू देख रहा था। जो लोग देश को बांटने वालों के साथ चलते हैं, वे अब देश को एकजुट करने की बात कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुवार को इंदौर में मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'स्वामित्व योजना' का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों को मुफ्त भूमि स्वामी अभिलेख यानी रजिस्ट्री बांटी।
क्या है स्वामित्व योजना?
स्वामित्व योजना के तहत गांवों की आबादी भूमि का आधुनिक ड्रोन सर्वे किया जाता है और वहां रहने वाले लोगों की संपत्तियों का सटीक नक्शा और रिकॉर्ड तैयार होता है। अब एमपी की मोहन यादव सरकार इसी रिकॉर्ड के आधार पर पात्र संपत्तियों की पंजीकृत डीड यानी रजिस्ट्री नागरिकों को सौंप रही है। सरकार ने हितग्राहियों से किसी भी तरह की स्टाम्प ड्यूटी या पंजीयन शुल्क न लेने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिसका पूरा वित्तीय भार शासन उठा रहा है।