VIDEO: लश्कर सरगना हाफिज सईद का करीबी आतंकी मारा गया, कराची में चार बंदूकधारियों ने गोलियों से किया छलनी

 Edited by : Pratik Sahu

karachi terrorist killed- India TV Hindi
कराची में हाफिज सईद के करीबी पर हमला


पाकिस्तान के कराची शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब चार बंदूकधारियों ने हाफिज सईद के करीबी आतंकी की गोली मारकर हत्या कर दी। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।


कराची: पाकिस्तान में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका लगा है। इस संगठन से जुड़े एक आतंकी की हत्या कर दी गई। मारा गया आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद का करीबी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

हिलने का भी मौका नहीं मिला

कराची: हाफिज सईद के करीबी को चार अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियों से छलनी कर दिया। जिस वक्त हाफिज सईद के इस करीबी पर हमला हुआ उस वक्त पर दरवाजे के पास बैठा हुआ था। उसी समय दो बाइक पर सवार होकर चार बंदूकधारी पहुंचे और गोलियों की बौछार कर दी। हमला इतनी तेजी से किया गया कि सईद के करीबी इस आतंकी को हिलने का भी मौका नहीं मिल पाया। 

आतंकी का हथियार भी अपने साथ लेते गए हमलावर

मृतक को लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद का करीबी बताया जा रहा है। हालांकि, पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से अभी तक उसकी पहचान और संगठन में उसकी भूमिका को लेकर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। इस वारदात के बाद हमलावर आतंकी का हथियार भी अपने साथ लेते गए।

सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू की

दिन-दहाड़े हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े लोग भी पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की पहचान के साथ हत्या की वजह का भी पता लगाने में जुटी हैं।

कराची में हुई इस वारदात को पाकिस्तान में आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों पर हो रहे लगातार हमलों की कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि हत्या के पीछे किसी दूसरे आतंकी गुट का हाथ है या इसके पीछे कोई और वजह है।

बता दें कि पाकिस्तान ने वर्ष 2020 के बाद से ही भारत-विरोधी आतंकियों की अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या की वारदात बढ़ने लगी थीं। अप्रैल 2024 में एक जांच में करीब 20 ऐसे मामले सामने आए जब लश्कर और जैश जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े आतंकियों की हत्याएं हुईं। हालांकि पाकिस्तान की ओर से यह आरोप लगाया जाता रहा है कि इन हत्याओं के पीछे भारतीय खुफिया एंजेंसियों का हाथ है। लेकिन पाकिस्तानी दावों को भारत ने खारिज किया है। अब्दुल रहमान मक्की, फैसल नदीम, सलमान, शेख यूसुफ अफरीदी जैसे खूंखार आतंकी मारे जा चुके हैं। 

बता दें कि इसी साल अप्रैल महीने में पाकिस्तान के  खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में  लश्कर-ए-तैयबा के वरिष्ठ आतंकी और हाफिज सईद के करीबी सहयोगी शेख यूसुफ अफरीदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि उसे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए