अहमदाबाद विमान हादसा: विजय रूपाणी की बेटी के आरोपों पर एयर इंडिया का जवाब, कहा- 'मुआवजे के लिए कोई दबाव नहीं'
Edited by : Pratik Sahu एयर इंडिया ने विजय रूपाणी की बेटी राधिका मिश्रा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ित परिवारों पर अंतिम मुआवजा स्वीकार करने का कोई दबाव नहीं है। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि परिवार जांच रिपोर्ट आने तक इंतजार कर सकते हैं और उनके कानूनी अधिकार सुरक्षित हैं। नई दिल्ली: एयर इंडिया ने बुधवार को पूर्व गुजरात मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की बेटी राधिका मिश्रा के आरोपों पर सफाई जारी करते हुए कहा कि विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों पर अंतिम मुआवजा स्वीकार करने के लिए किसी भी तरह का दबाव नहीं बनाया जा रहा है। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट आने से पहले मुआवजा लेने या कानूनी अधिकार छोड़ने के लिए परिवारों को मजबूर किए जाने के आरोप सही नहीं हैं। राधिका मिश्रा ने लगाए थे गंभीर आरोप दरअसल, राधिका मिश्रा ने एन चंद्रशेखरन को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि एयर इंडिया पीड़ित परिवारों पर अंतिम मुआवजा समझौते के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बना रही है। उनका कहना था कि दुर्घटना के कारणों की पूरी सच्चाई सामने ...