संदेश

एक साल पहले पिता, अब मां… मेवाड़ राजघराने पर टूटा दुखों का पहाड़, अंतिम यात्रा में भावुक हुए लक्ष्यराज सिंह

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu सिटी पैलेस से निकली राजमाता विजयराज कुमारी की अंतिम यात्रा। उदयपुर के मेवाड़ राजपरिवार में एक बार फिर शोक की लहर है। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की माता और राजमाता विजयराज कुमारी मेवाड़ 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मंगलवार को उदयपुर में 400 साल पुरानी छतरियों के बीच उनके अंतिम संस्कार की परंपरा निभाई गई। उदयपुर: महाराणा प्रताप के वंशज और मेवाड़ राजघराने के पूर्व सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ की पत्नी विजयराज राजकुमारी का सोमवार निधन हो गया था। विजयराज कुमारी का मंगलवार अल सुबह आयड स्थित महासतिया में अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि उदयपुर में 400 साल पुरानी छतरियों के बीच अंतिम संस्कार की परंपरा निभाई गई। इससे पहले भी मेवाड़ राजघराने के सभी सदस्यों के निधन के अंतिम संस्कार यहीं पर होते आए हैं। अंतिम संस्कार के दौरान उनके बेटे डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मुखाग्नि दी। भावुक हुए लक्ष्यराज सिंह, परिवार ने संभाला मुखाग्नि के दौरान लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ भावुक को गए, इस दौरान उनके परिवार के सदस्यों ने उनको संभाला। मंगलवार को शहर में हल्की बारिश होने के बावजूद विजय रा...

'राहुल गांधी झूठे आरोप लगा रहे, 2000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर फीस लगाने का नहीं है कोई प्लान'- रामदास आठवले

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब दिया है। आठवले ने कहा कि मोदी सरकार व्यापारियों पर बोझ नहीं डालेगी। यूपीआई को लेकर राहुल गांधी के आरोप मनगढ़ंत हैं। सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उन आरोपों को खारिज किया, जिनमें कहा गया था कि ज्यादा कीमत वाले डिजिटल ट्रांजैक्शन पर शुल्क लग सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर कोई शुल्क लगाने का फैसला नहीं किया है। आठवले ने इन दावों को पूरी तरह से "बेबुनियाद और झूठा" बताया। समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए आठवले ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधा और कहा कि सरकार के पास अभी कोई ट्रांजैक्शन शुल्क शुरू करने या बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं है। सरकार के सामने ऐसा कोई मामला नहीं  आठवले ने ANI को बताया, 'अब राहुल गांधी आरोप लगा रहे हैं कि अगर ट्रांजैक्शन 2,000 रुपये से ज्यादा का होता है, तो सरकार उस पर शुल्क लगाने पर विचार कर रही...

क्या BRICS के लिए बांग्लादेश के पीएम को न्योता नहीं गया था? विदेश मंत्रालय ने बताया सच, पाक के नाटक पर दिया बयान

चित्र
Edited by : Pratik Sahu रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता विदेश मंत्रालय ब्रिक्स सम्मेलन के समापन के बाद विदेश मंत्रालय की पहली ब्रिफिंग आज हुई। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि बांग्लादेश के पीएम को ब्रिक्स के लिए न्योता दिया गया था। नई दिल्ली: BRICS सम्मेलन खत्म होने के बाद अब इसकी सफलता की चर्चा हो रही है। भारत-रूस और चीन की चर्चा भी काफी हो रही है। लेकिन इस चर्चा में बांग्लादेश के पीएम को न्योता देने या नहीं देने का सवाल भी उठ रहा है। आज विदेश मंत्रालय की ओर से इसका भी जवाब दिया गया। MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताय कि बांग्लादेश के पीएम को भी न्योता भेजा गया था। वहीं पाकिस्तान की ओर से मसूद अजहर पर इनाम की राशि बढ़ाए जाने को उन्होंने एक नाटक करार दिया। बांग्लादेश के पीएम को न्योता दिया गया था या नहीं? बांग्लादेश के PM तारिक रहमान को BRICS समिट के लिए न्योता देने के सवाल पर, MEA के प्रवक्ता ने कहा, "हमने बांग्लादेश के प्राइम मिनिस्टर को बाइलेटरल विज़िट के लिए इनवाइट किया था। इसके बाद, उन्हें BIMSTEC के चेयर के तौर पर BRICS समिट में शामिल होने के लिए भी इनवा...

किशाऊ डैम पर अमित शाह ने सुलझाया बड़ा पेंच, 15 हजार करोड़ के इस प्रोजेक्ट से 6 राज्यों को कैसे फायदा होगा?

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu अमित शाह की अध्यक्षता में 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने MoU पर किए साइन। लंबे समय से अटके किशाऊ डैम प्रोजेक्ट पर 6 राज्यों की सहमति को एक अहम कदम माना जा रहा है। इससे अंतरराज्यीय जल विवादों को दूर करने के साथ-साथ जल सुरक्षा, सिंचाई, जलविद्युत उत्पादन और यमुना के पुनर्जीवन की दिशा में भी आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो सकता है। लंबे समय से अटके पड़े 'किशाऊ मल्टीपर्पस डैम प्रोजेक्ट' को मंगलवार को बड़ी गति मिली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने इस प्रोजेक्ट पर सहमति जताई। यह समझौता शाह की अध्यक्षता में 16 जून को हुई ऐसी ही एक बैठक के लगभग 3 महीने बाद हुआ है, जिसमें 6 राज्यों ने प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर आगे बढ़ने पर सहमति जताई थी। हालिया बैठक में ज्यादातर मुख्यमंत्री खुद शामिल हुए। साथ ही इसमें शामिल राज्यों के मुख्य सचिव और अन्य अधिकारी, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन समेत गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। उम्मीद है...

'वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं है, बच्चा अपनी मातृभाषा में ही भारत को समझ सकता है', मुंबई में बोले अमित शाह

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu मुंबई में अमित शाह का संबोधन। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं है। मातृभाषा के महत्व पर उन्होंने कहा कि एक बच्चा अपनी मातृभाषा में ही भारत को समझ सकता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर नवी मुंबई में आयोजित हिंदी दिवस 2026 एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन को संबोधित किया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हिंदी देश की भाषाई एकता और राष्ट्रीय चेतना की वाहक है। अपने संबोधन में अमित शाह ने भारत की प्रादेशिक भाषाओं/मातृभाषाओं और वंदे मातरम् का भी जिक्र किया। अमित शाह ने कहा कि कोई बच्चा अपनी मातृभाषा में ही भारत को समझ सकता है। वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं- अमित शाह अमित शाह ने कहा- "वंदे मातरम् कोई एक गीत नहीं है। वंदे मातरम् घनघोर गुलामी के कालखंड में भारतीय चेतना को जागरूक करने का ऋषि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का प्रयास था। उन्होंने अपनी कविता से भारत की सोई हुई चेतना को झंझोड़ने का काम किया। आनंद मठ में लिखा गया यह गीत देखते-देखते...

जोधपुर नगर निगम चुनाव में दिग्गजों के किलों में सेंध, अशोक गहलोत के वार्ड में BJP की जीत से कांग्रेस को बड़ा झटका

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत जोधपुर नगर निगम चुनाव में गहलोत परिवार से जुड़े जसवंत सिंह कच्छवाह को भी झटका लगा है। बीजेपी के विजय सिंह ने हजार से अधिक वोटों के अंतर से जसवंत सिंह कच्छवाह को हरा दिया है। जोधपुर नगर निगम के चुनाव नतीजों ने राजस्थान की सियासत में कई चौंकाने वाले संकेत दिए हैं। नगर निगम चुनाव में कई दिग्गज नेताओं के गढ़ में उलटफेर देखने को मिला है। सबसे बड़ा झटका पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इलाके में लगा, जहां उनके खुद के वार्ड में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। पूर्व सीएम ने वार्ड में खुद दिया था वोट जिस वार्ड में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद वोट किया था। वहां बीजेपी के प्रत्याशी ने जीत हासिल कर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया। इतना ही नहीं, गहलोत परिवार से जुड़े जसवंत सिंह कच्छवाह को भी बीजेपी के विजय सिंह ने 1000 से अधिक वोटों के अंतर से हरा दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओंकार वर्मा करना पड़ा हार का सामना जोधपुर नगर निगम चुनाव में पूर्व मेयर कुंती देवड़ा को बीजेपी की निकिता ने 259 वोटों से शिकस्त दी। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओंकार वर्मा...