'दिल्ली में छात्रों पर चलाई गई पैलेट गन, मैंने AIIMS का मेडिकल सर्टिफिकेट देखा', कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बड़ा दावा
Edited by : Pratik Sahu कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कांग्रेस सांसद राहु गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया गया है। इसलिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्रों पर हुई बर्बरता के मुद्दे पर बोल रहे हैं। लोकसभा और राज्यसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास हो गया। इसके पहले लोकसभा में आज कांग्रेस सांसद एवं विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में अपनी बात रखी । राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया गया। इसको लेकर कांग्रेस सांसद प्रेस कॉनफ्रेंस कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह हैं जिम्मेदार- राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई। मैनें घायल छात्रों का AIIMS का मेडिकल सर्टिफिकेट देखा है। मुझे संसद में बोलने नहीं दिया गया। बार-बार सदन में टोका गया। छात्रों पर हुए लाठी चार्ज और गोली चलाने के लिए देश के के गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं। लोकसभा में बीजेपी ने बोलने नहीं दिया- राहुल गांधी कांग्रेस सांसद ने एक्स पर लिखा, 'आज संसद में मेरे भाषण के दौरान मैंने दिल्ली में छात्रों पर हुई बर्बरता ...