संदेश

'दिल्ली में छात्रों पर चलाई गई पैलेट गन, मैंने AIIMS का मेडिकल सर्टिफिकेट देखा', कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बड़ा दावा

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कांग्रेस सांसद राहु गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया गया है। इसलिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्रों पर हुई बर्बरता के मुद्दे पर बोल रहे हैं। लोकसभा और राज्यसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास हो गया। इसके पहले लोकसभा में आज कांग्रेस सांसद एवं विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में अपनी बात रखी । राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया गया। इसको लेकर कांग्रेस सांसद प्रेस कॉनफ्रेंस कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह हैं जिम्मेदार- राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई। मैनें घायल छात्रों का AIIMS का मेडिकल सर्टिफिकेट देखा है। मुझे संसद में बोलने नहीं दिया गया। बार-बार सदन में टोका गया। छात्रों पर हुए लाठी चार्ज और गोली चलाने के लिए देश के के गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं। लोकसभा में बीजेपी ने बोलने नहीं दिया- राहुल गांधी कांग्रेस सांसद ने एक्स पर लिखा, 'आज संसद में मेरे भाषण के दौरान मैंने दिल्ली में छात्रों पर हुई बर्बरता ...

लोकसभा में पेपर लीक विरोधी बिल पास, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी का आया पहला बयान, जानें क्या कहा

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu Breaking News लोकसभा में पेपर लीक विरोधी बिल पास होने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि यह ऐतिहासिक कानून प्रतियोगी परीक्षाओं की पवित्रता की रक्षा करेगी। जानें शिक्षा मंत्री ने और क्या क्या कहा? लोकसभा में पेपर लीक विरोधी बिल पास होने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि "यह ऐतिहासिक कानून प्रतियोगी परीक्षाओं की पवित्रता की रक्षा करेगी। लोकसभा ने Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment Bill, 2026 को ध्वनिमत से पारित कर परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।"

लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा- "अमित शाह के आदेश पर छात्रों पर बल प्रयोग हुआ", किरेन रिजिजू बोले- ऑर्डर की कॉपी निकालिए

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu राहुल गांधी लोकसभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि दुनिया कैसे बदल रही है, छात्र अच्छे से समझ रहे हैं। छात्रों की मांग जायज थी। परीक्षा में गड़बड़ी से छात्र दुखी हैं। लोकसभा में आज भी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा जारी है। लोकसभा में बुधवार को बिल पर बोलते हुए विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर के प्रदर्शन में नफरत और गुस्सा नहीं था। दुनिया कैसे बदल रही है, छात्र अच्छे से समझ रहे हैं। छात्रों की मांग जायज थी। "जो हुआ उसमें कुछ भी गलत नहीं"    राहुल गांधी ने कहा, "मैं देश की सड़कों पर हमारे भविष्य ने जो किया, उससे बहुत उत्साहित और आश्वस्त था। यह कोई गुस्सा नहीं था, न ही हिंसा और न ही नफरत। यह देश के युवाओं और देश की भावी पीढ़ी की एक गहरी अभिव्यक्ति थी और मुझे लगता है कि सभी राजनीतिक दलों को, भाजपा के मेरे मित्रों सहित, इस अभिव्यक्ति का सम्मान करना चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है कि अगर भाजपा के मेरे मित्र जाकर अपने बच्चों से पूछें कि वे अपने भाइयों और बहनों द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में क्या महसूस करत...

जितेंद्र सिंह ने बताया, गोली चलाने का आदेश कौन देता है? राहुल गांधी पर बोले- PM नहीं बन पाए तो पीएम आवास के बाहर जाकर बैठ गए'

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu जितेंद्र सिंह, राहुल गांधी। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े बिल पर 50 मिनट स्पीच दी। इस दौरान उन्होंने इडियट और अंधभक्त जैसे शब्द बोले। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। लोकसभा में आज लगातार दूसरे दिन एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा हो रही है। आज चर्चा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी बात रखी। राहुल गांधी की शब्दावली को लेकर जबरदस्त बवाल हुआ। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह के आदेश पर ही छात्रों पर गोली चलाई गई जिसके बाद लोकसभा में हंगामा शुरू हो गया। इस चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सबसे पहले राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया। उनके पास सार्वजनिक जीवन के अनुभव की कमी है। राहुल गांधी पीएम नहीं बन पाए तो पीएम आवास के बाहर बैठे। केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को क्या जवाब दिया? उन्होंने राहुल गांधी की पूरी कहानी सुनाते हुए कहा, ''नेता प्रतिपक्ष ने जिन अपशब्दों का इस्तेमाल किया वे असंसदी...

'वो सब कहूंगा जो सदन में कहने नहीं दिया गया', प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले राहुल का X पर पोस्ट

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu राहुल गांधी राहुल गांधी बेहद नाराज हैं और वे शाम 6 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। उनकी नाराजगी उनके पोस्ट में भी झलक रही है। उन्होंने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में वो सब कहूंगा जो मुझे सदन में नहीं कहने दिया गया। नई दिल्ली: लोकसभा में  'लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा के दौरान जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी भाषण दे रहे थे, तब जमकर हंगामा हुआ। वे अपना भाषण पूरा नहीं कर पाए। अब वे शाम 6 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट किया और कहा कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सब कहूंगा जो सदन में कहने नहीं दिया गया। मुझे BJP ने बोलने नहीं दिया-राहुल राहुल गांधी की नाराजगी उनके पोस्ट में साफ झलक रही है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया-"आज संसद में मेरे भाषण के दौरान मैंने दिल्ली में छात्रों पर हुई बर्बरता का मुद्दा उठाया और इसके ज़िम्मेदार का नाम लिया - गृह मंत्री अमित शाह। मुझे BJP ने बोलने नहीं दिया। आज शाम 6 बजे  प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा और वो सब कहूंगा जो सदन में कहने नहीं ...

AIMIM के नेता ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्था पर उठाए सवाल, इधर हिंदू संगठन ने दुकानों की जांच का किया ऐलान

चित्र
Edited by : Pratik Sahu कांवड़ यात्रा कांवड़ यात्रा शुरू होने के साथ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे सुरक्षा इंतजामों को लेकर एआईएमआईएम प्रवक्ता शादाब चौहान का सोशल मीडिया पर दिये गये बयान के बाद अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन ने बड़ा ऐलान किया है। सावन महीने की शुरुआत इस बार 30 जुलाई से हो रही है, जिसमें कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है और इसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड़ियों को लेकर सुरक्षा के काफी इंतजाम किए हैं। अब मेरठ में कांवड़ यात्रा को लेकर AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान का सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें शादाब ने कहा है कि आस्था के लिए संविधान में सभी को समान अधिकार है, सड़क पर 5 मिनट नमाज पढ़ने में दिक्कत है, जबकि कांवड़ यात्रा के दौरान 15 दिन के लिए प्रशासनिक व्यवस्थाओं और आम लोगों को असुविधाओं सहन करनी पड़ती है। अब उनके इस बयान को लेकर खिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन द्वारा कांवड़ यात्रा को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली दुकानों जांच का अभियान चलायेंगे AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान का कांवड़ यात्रा को ...

एयर इंडिया विमान हादसे की जांच कब तक पूरी हो जाएगी? AAIB ने सुप्रीम कोर्ट को दे दी जानकारी

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन क्रैश। अहमदाबाद मे हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश के मामले में AAIB ने सुप्रीम कोर्ट को ये बता दिया है कि मामले की जांच कब तक पूरी हो जाएगी। आपको बता दें कि जून 2025 में हुए इस हादसे में 260 लोगों की जान गई थी। अहमदाबाद में एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 के हादसे से जुड़ी जांच के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी है कि 12 जून, 2025 को एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 के हादसे की जांच अक्टूबर महीने तक पूरी कर ली जाएगी। जानकारी के अनुसार, AAIB के इस बयान के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को करने की बात कही है। AAIB ने बताया है कि डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के अधिकारियों तक सीमित यह इन-हाउस जांच नहीं है, बल्कि इसमें इंटरनेशनल एविएशन प्रोटोकॉल के अनुसार उन देशों के एक्सपर्ट और मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि भी शामिल हैं जिनके नागरिक हादसे मे मारे गए थे। आपको बता दें कि एयर इंडिया विमान हादसे में 260 लोगों की जान चली गई थी। मृतक पायलट कैप्...

संवैधानिक प्रमुखों के खिलाफ अपमानजनक और मानहानिकारक कंटेंट का मामला, दिल्ली पुलिस ने 'X' को लिखा पत्र, मांगी पूरी जानकारी

चित्र
  Edited by : Pratik Sahu दिल्ली पुलिस ने X से मांगी जानकारी। संवैधानिक प्रमुखों के खिलाफ अपमानजनक और मानहानिकारक कंटेंट के मामले को लेकर मिली शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' को पत्र लिखा है और जानकारी मांगी है। दिल्ली पुलिस ने 'X' (पहले ट्विटर) को एक शिकायत के सिलसिले में पत्र लिखा है। शिकायत में कहा गया है कि "सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संवैधानिक प्रमुखों को निशाना बनाते हुए अपमानजनक, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक कंटेंट फैलाया जा रहा है।" दिल्ली पुलिस ने अपने पत्र में X से ऐसे पोस्ट और वीडियो को हटाने और ऐसी चीजें पोस्ट करने वालों की जानकारी साझा करने को कहा है। आइए जानते हैं कि दिल्ली पुलिस ने कौन सी जानकारियाम मांगी हैं। दिल्ली पुलिस ने क्या जानकारी मांगी?  पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से निम्नलिखित कदम उठाने को कहा है -: 1. प्लेटफॉर्म से उस कथित पोस्ट/वीडियो को तुरंत हटाएं। 2. उस X अकाउंट होल्डर की पूरी जानकारी दें जिसने वह कंटेंट पोस्ट किया है। इसमें पूरा नाम, पता, कॉन्टैक्ट डिटेल्स और ईमेल आईडी शामिल होनी चाहिए। साथ ही...